ओडिशा के हीरोद पटेल अपने खेत को तालाब में तब्दील कर नए तरीके से उगा रहे सब्ज़ियां
रतनपुर (ओडिशा) में हीरोद पटेल नामक शख्स अपने 10 एकड़ के खेत को तालाबों में तब्दील करके नए तरीके से सब्ज़ियां उगा रहे हैं। इसके साथ ही हीरोद तालाबों में मछली पालन भी कर रहे हैं जिससे उनकी अतिरिक्त आय हो रही है। खेती का यह नया तरीका सीखने के लिए हीरोद ने कृषि विज्ञान केंद्र से जानकारी ली है।