ओडिशा में 14 जुलाई को जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को खोलने की सिफारिश करेगी समिति
पुरी (ओडिशा) के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के सिलसिले में गठित उच्चस्तरीय समिति ने राज्य सरकार से 14-जुलाई को खज़ाने के आंतरिक कक्ष को फिर से खोलने की सिफारिश करने का फैसला किया है। बकौल समिति, डुप्लीकेट चाबी काम नहीं करने पर ताला तोड़कर रत्न भंडार को खोला जाएगा। रत्न भंडार को आखिरी बार 1978 में खोला गया था।