ओडिशा में 16 मई से लापता सीआरपीएफ के जवान का पेड़ से लटका मिला शव
बोलनगीर (ओडिशा) में रविवार को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का शव एक पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिवार के सदस्यों के मुताबिक, सीआरपीएफ जवान छुट्टी पर अपने गांव आया था और वह 16 मई को लापता हो गया था। बकौल पुलिस, सीआरपीएफ जवान की मौत के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।