ओडिशा में 2 किशोरों को लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा व सिगरेट से जलाया, पिलाया पेशाब
पुरी (ओडिशा) में रविवार को 2 किशोरों को गलत पहचान के कारण 50 से अधिक लोगों ने कथित तौर पर खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा और उनके शरीर को सिगरेट से जलाया। किशोरों ने बताया कि लोगों ने उन्हें पेशाब पीने पर भी मजबूर किया। एक पीड़ित के पिता ने दोषियों के खिलाफ सज़ा की मांग की है।