ओडिशा में आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता से राहुल गांधी ने की बात

ओडिशा में यौन उत्पीड़न से परेशान होकर आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत के बाद लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उसके पिता से बात की है। उन्होंने X पर बताया, "उनकी आवाज़ में बेटी का दर्द, सपना और संघर्ष सब महसूस किया।" राहुल ने कहा, "जो हुआ वो अमानवीय और शर्मनाक ही नहीं, पूरे समाज का ज़ख्म है।"

Load More