ओडिशा में आवासीय स्कूल में सोते समय 8 छात्रों की आंखों में डाला गया चिपकाने वाला पदार्थ

कंधमाल (ओडिशा) में एक सरकारी आदिवासी कल्याण आवासीय स्कूल में कुछ विद्यार्थियों द्वारा सो रहे अपने साथियों की आंखों पर कथित तौर पर तेज़ी से चिपकने वाला पदार्थ डालने का मामला सामने आया है। घटना के बाद करीब 8 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि प्रभावित विद्यार्थी चौथी व पांचवीं कक्षा के बच्चे हैं।

Load More