ओडिशा में चलते स्कूटर पर सवार दिखे 7 लोग, कटा ₹21,500 का चालान
ओडिशा के संबलपुर ज़िले में चलते एक स्कूटर पर 7 लोग सवार दिखे जिनमें से 6 नाबालिग थे। वीडियो के ऑनलाइन सामने आने के बाद पुलिस ने स्कूटर चालक को हिरासत में ले लिया और ₹21,500 का चालान काटाकर स्कूटर को ज़ब्त कर लिया है। वहीं, नाबालिगों के माता-पिता को भी थाने बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई है।