ओडिशा में दही बड़ा खाने से 27 बच्चों समेत 58 लोग हुए बीमार, एक महिला की हुई मौत
जाजपुर (ओडिशा) में शुक्रवार को दही बड़ा खाने से 27 बच्चों समेत 58 लोग बीमार हो गए और एक बुज़ुर्ग महिला की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, लोगों ने सड़क किनारे ठेले से दही बड़ा खाया था जिसके बाद उन्हें उल्टी, दस्त और पेट दर्द होने लगा। स्वास्थ्य विभाग ने कथित फूड पॉइज़निंग मामले की जांच शुरू कर दी है।