ओडिशा में नारंगी रंग से रंगी जाएंगी सरकारी इमारतों की बाहरी दीवारें
ओडिशा में सरकारी इमारतों व कार्यालयों की बाहरी दीवारों को नारंगी रंग से रंगा जाएगा और बॉर्डर लाल रंग का होगा। इसके लिए राज्य के निर्माण विभाग ने आला अधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। इससे पहले ओडिशा सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं और 10वीं के छात्रों के यूनिफॉर्म में बदलाव किया था।