ओडिशा में पोर्टफोलियो का हुआ बंटवारा, सीएम माझी ने गृह विभाग अपने पास रखा
ओडिशा की नई सरकार में शपथ लेने वाले मंत्रियों में विभाग का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गृह, सामान्य प्रशासन, सूचना व जनसंपर्क और जल संसाधन विभाग अपने पास रखा है। वहीं, उप-मुख्यमंत्री केवी सिंह देव को कृषि व ऊर्जा विभाग और उप-मुख्यमंत्री प्रवाती परिदा को महिला एवं बाल विकास व पर्यटन विभाग दिया गया है।