ओडिशा में पटनायक सरकार के दौरान 'कालिया योजना' में ₹782 करोड़ का हुआ घोटाला: कैग
नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ओडिशा में पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अगुआई वाली बीजेडी सरकार के दौरान 'कालिया योजना' के तहत किसानों को वार्षिक नकद सहायता देने की आड़ में ₹782.26 करोड़ का घोटाला हुआ है। बकौल रिपोर्ट, 2019-2021 के बीच लगभग 12.72 लाख फर्ज़ी किसानों ने इस योजना का लाभ उठाया।