ओडिशा में बाढ़ के पानी में सड़कों पर तैरता दिखा मगरमच्छों का झुंड, वीडियो आया सामने
केंद्रपाड़ा (ओडिशा) में बाढ़ के कारण कई गांवों में पानी भर गया है और सड़कों पर मगरमच्छों के झुंड तैरते नज़र आ रहे हैं जिसका एक वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोग रात में घरों से निकलने से डर रहे हैं। वहीं, वन विभाग ने लोगों से बाढ़ के पानी में न उतरने और सतर्क रहने की चेतावनी दी है।