ओडिशा में बाढ़ के बीच उफनती नदी मैं तैरकर मरीज़ों का इलाज करने पहुंचे 2 डॉक्टर

ओडिशा के बाढ़ग्रस्त मलकानगिरी में मरीज़ों का इलाज करने के लिए अनंत दारली और सुजीत पुजारी नामक 2 डॉक्टर उफनती नदी में तैरकर वहां पहुंचे हैं। दोनों ने कई मरीज़ों का इलाज किया और दवाइयां बांटीं। दरअसल, मलकानगिरी में कई लोग बाढ़ के कारण बीमार हैं और वे सड़कें डूब जाने के कारण इलाज के लिए अस्पताल नहीं जा सके।

Load More