ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को कहा कि बालासोर में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसके मद्देनज़र राहत व बचाव अभियान तेज़ कर दिया गया। प्रशासन ने बाढ़ के चलते 11,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं, सीएम माझी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई परीक्षण किया है।