ओडिशा में मालगाड़ी से टकराकर 100 मीटर तक घसीटती चली गई ऐम्बुलेंस, बाल-बाल बचे लोग

रायगढ़ (ओडिशा) में सोमवार को रेलवे लाइन पार कर रही एक ऐम्बुलेंस की मालगाड़ी से टक्कर हो गई और इस दौरान ऐम्बुलेंस में सवार 10 लोग बाल-बाल बच गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी की गति धीमी थी इसलिए ऐम्बुलेंस को कम नुकसान हुआ है। मालगाड़ी की टक्कर के बाद ऐम्बुलेंस करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई।

Load More