ओडिशा में रात की शिफ्ट में काम कर सकेंगी महिलाएं, राज्य सरकार ने दी छूट

ओडिशा सरकार ने महिलाओं को रात की शिफ्ट में काम करने की अनुमति दे दी है। श्रम विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, कारखानों, दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में महिलाएं रात में काम कर सकेंगी बशर्ते उनकी लिखित सहमति हो। नए दिशानिर्देशों में कम-से-कम 3 महिला कर्मचारियों की उपस्थिति, जीपीएस युक्त परिवहन, सीसीटीवी निगरानी और शौचालय जैसी सुविधाएं अनिवार्य की गईं।

Load More