ओडिशा में रेप के झूठे केस में फंसाए गए 50 वर्षीय शख्स ने की आत्महत्या, 2 पत्रकार अरेस्ट

केंद्रपाड़ा (ओडिशा) में कथित तौर पर रेप के झूठे मामले में फंसाए गए 50-वर्षीय एक शख्स ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, पुलिस ने मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 2 पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, मृतक पर रेप का आरोप लगाने में पत्रकारों का साथ देने वाली महिला फरार है।

Load More