ओडिशा में सिविल सर्विसेज़ परीक्षा का टॉपर ₹15000 घूस लेते अरेस्ट, घर से मिले लाखों रुपए

ओडिशा में विजिलेंस टीम ने 2019 बैच के ओडिशा सिविल सर्विसेज़ परीक्षा के टॉपर और बामरा के तहसीलदार अश्विनी कुमार पांडा को ₹15,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम के अनुसार, पांडा ने शिकायतकर्ता से कृषि भूमि को गृहस्थ भूमि में बदलने के लिए ₹20,000 मांगे थे। टीम ने पांडा के भुवनेश्वर स्थित घर से ₹4.73 लाख बरामद किए हैं।

Load More