ओडिशा में सरोगेसी का ऑप्शन चुनने वाले सरकारी कर्मियों को मिलेगा मातृत्व व पितृत्व अवकाश
ओडिशा सरकार ने बच्चे के जन्म के लिए सरोगेसी का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को मातृत्व और पितृत्व अवकाश देने का निर्णय लिया है। राज्य वित्त विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, महिला कर्मचारी 180 दिन जबकि पुरुष कर्मचारी 15 दिन का अवकाश ले सकेंगे। 'सरोगेट' मां और बच्चे के जैविक माता-पिता को यह लाभ दिया जाएगा।