ओडिशा में है एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील

ओडिशा स्थित चिल्का झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। चिल्का झील लगभग 1,100 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है और इसका पानी मुख्य रूप से बंगाल की खाड़ी से आता है। इस झील में डॉल्फिन, जलपक्षी और कई मछलियां रहती हैं और सर्दियों में ईरान, साइबेरिया व मध्य एशिया से यहां कई प्रवासी पक्षी आते हैं।

Load More