ओडिशा यूनिवर्सिटी की कुलपति हुईं डिजिटल अरेस्ट का शिकार, ठगे गए ₹14 लाख; 2 लोग अरेस्ट
ओडिशा में बरहमपुर यूनिवर्सिटी की कुलपति गीतांजलि दास से ₹14 लाख की ठगी करने के आरोप में गुजरात से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताकर दास को 14-22 फरवरी तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा और जांच के लिए अपनी सारी नकदी जमा करने को कहा था।