ओडिशा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 314 पदों पर निकाली भर्ती
ओडिशा लोक सेवा आयोग ने हेल्थ ऐंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के तहत सहायक प्रोफेसर (ब्रैंड स्पेशियलिटी) के 314 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 26 मई से 26 जून तक opsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹79,800 वेतन मिलेगा। सभी नियुक्तियां मेडिकल कॉलेजों में 24 अलग-अलग ब्रैंड स्पेशियलिटी विषयों के लिए की जाएंगी।