ओडिशा व प. बंगाल में शुरू हुआ चक्रवात 'दाना' का लैंडफॉल, जारी है तेज़ बारिश व आंधी
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान 'दाना' ने दस्तक दे दी है। आईएमडी के मुताबिक, ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात 'दाना' के लैंडफॉल के बाद तेज़ बारिश और आंधी चलना शुरू हो गई है। एक अधिकारी ने बताया है कि चक्रवात की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसके आगमन की प्रक्रिया लगातार जारी है।