ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दिन की मेंस्ट्रुअल/पीरियड लीव का एलान किया है जो सरकारी और प्राइवेट, दोनों सेक्टर में लागू होगी। तत्काल प्रभाव से लागू होने वाली यह पॉलिसी महिला कर्मचारियों को उनके मेंस्ट्रुअल साइकल के पहले/दूसरे दिन छुट्टी लेने की छूट देती है। दरअसल, ओडिशा की उप-मुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने इसका एलान किया है।