ओडिशा सरकार ने नवजात बच्चों को 'बेचे जाने' के मामलों में जांच के दिए आदेश
ओडिशा सरकार ने रायगड़ा में एक दंपति द्वारा कथित तौर पर अपनी 9-दिन की बच्ची को ₹20,000 में बेचे जाने और बोलांगीर में अन्य दंपति द्वारा अपनी 'नवजात बच्ची अज्ञात लोगों को उपहार में देने' के मामलों में जांच के आदेश दिए हैं। ओडिशा के उप-मुख्यमंत्री केवी सिंह देव ने कहा है कि गुनाहगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।