ओडिशा की महानदी में करीब 50 लोगों से भरी नाव पलटने से 2 लोगों की हुई मौत, 7 की तलाश जारी
ओडिशा पुलिस के मुताबिक, झारसुगुड़ा ज़िले में शुक्रवार को महानदी में एक नाव के पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग लापता हो गए। बकौल पुलिस, नाव में करीब 50 यात्री सवार थे और स्थानीय मछुआरों, पुलिस व अन्य लोगों की मदद से 42 लोगों को बचा लिया गया है। लापता लोगों की तलाश जारी है।