ओडिशा के बारीपदा से डीएफओ की टीम ने 4 तेंदुओं की खाल की ज़ब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
बारीपदा (ओडिशा) के डीएफओ संतोष जोशी ने बताया, "डीएफओ व उप-निदेशक सिमलीपाल टाइगर रिज़र्व (एसटीआर) दक्षिण के नेतृत्व में संयुक्त अभियान के तहत वन प्रभाग के बहल्दा गांव के पास से 4 तेंदुओं की खाल ज़ब्त की गई हैं।" बकौल डीएफओ, 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 मोबाइल फोन भी ज़ब्त किए गए।