ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे के 51 दिनों बाद भी 41 शवों की नहीं हो पाई पहचान
ओडिशा के एम्स भुवनेश्वर के निदेशक आशुतोष विश्वास ने शनिवार को बताया कि बालासोर ट्रेन हादसे में मारे गए 41 शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अब डीएनए सैंपलिंग के लिए कम लोग पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि 2 जून को हुए इस हादसे में कम-से-कम 291 लोगों की मौत हुई थी।