ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 261 हुई

दक्षिण पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता आदित्य चौधरी ने बताया है कि बालासोर (ओडिशा) में कोरोमंडल एक्सप्रेस के मालगाड़ी से टकराने के बाद हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 261 हो गई है। बकौल प्रवक्ता, घायल 650 अन्य लोगों का ओडिशा के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी घटनास्थल पर पहुंची हैं।

Load More