ओडिशा के लोग मेरे राजनीतिक उत्तराधिकारी का फैसला करेंगे: निवर्तमान सीएम पटनायक
ओडिशा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि जब भी उनसे उनके उत्तराधिकारी के बारे में पूछा गया है तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह बीजेडी के प्रमुख प्रचारक और रणनीतिकार वीके पांडियन नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैं फिर से दोहराता हूं कि ओडिशा के लोग मेरे (राजनीतिक) उत्तराधिकारी का फैसला करेंगे।"