ओडिशा के वाहानगा के स्थानीय लोगों ने ट्रेन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, मुंडवाए सिर
ओडिशा के वाहानगा के स्थानीय लोगों ने ट्रेन हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को सामूहिक रूप से सिर मुंडवाया व दसवें से जुड़े कर्मकांड किए। दरअसल, यह घटना 2 जून को वाहानगा में ही हुई थी। इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है। गौरतलब है, इस हादसे में 288 लोगों की मौतें हुई थी।