ओडिशा के सभी शिव मंदिरों में भांग के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध
ओडिशा सरकार ने मंगलवार को राज्य के सभी शिव मंदिरों में भांग के इस्तेमाल पर रोक लगा दी। इसे लेकर सभी ज़िलों के डीसी व एसपी को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। ओडिशा सरकार का निर्देश पद्मश्री सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता बाबा बलिया की शिव मंदिरों में गांजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की अपील के बाद आया है।