ओडिशा के सीएम ने अंगदान करने वालों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से करने का किया एलान
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अंगदान करने वालों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "मृत्यु के बाद जिनके अंगदान कर दूसरों को जीवन दिया जाता है...वे सच्चे नायक होते हैं।" तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी बीते साल अंगदाताओं का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से करने का एलान किया था।