ओडिशा ट्रेन दुर्घटना मामले में सीबीआई ने रेलवे के 3 अधिकारियों को किया गिरफ्तार
सीबीआई ने ओडिशा के बालासोर में 2 जून को हुए भीषण ट्रेन दुर्घटना मामले में रेलवे के 3 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों में वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मोहंता, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान और टेक्निशियन पप्पू कुमार शामिल हैं। गौरतलब है कि इस दुर्घटना में कम-से-कम 291 लोगों की मौत हो गई थी।