ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए शख्स की हुई मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 289
ओडिशा के बालासोर में हुई दुर्घटना में घायल हुए एक और शख्स की मौत हो गई जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 289 हो गई है। बकौल अधिकारी, यात्री की पहचान बिहार निवासी विजय पासवान के रूप में हुई है। मृतक के भाई के मुताबिक, सोमवार रात पासवान की तबीयत बिगड़ी और मंगलवार को उसका निधन हो गया।