ओडिशा ट्रेन हादसे के 130 दिन बाद लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की गई शुरू
भुवनेश्वर (ओडिशा) नगर निगम ने बालासोर ट्रेन हादसे के 130 दिन बाद उन 28 शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिनकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। निगम आयुक्त विजय अमृता कुलांगे ने बताया, "2-3 दिनों में सभी शवों का अंतिम संस्कार हो जाएगा।" 2-जून को हुए हादसे में 296 लोगों की मौत हुई थी।