ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर पार्टी आज किसी भी टीवी डिबेट में भाग नहीं लेगी: कांग्रेस
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को कहा, "कांग्रेस पार्टी ओड़िशा रेल हादसे पर होने वाली किसी भी टीवी डिबेट में आज भाग नहीं लेगी।" उन्होंने ट्वीट किया, "यह समय व्याकुल व शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े होने का है। उन परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस हादसे में खो दिया है।"