ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे के 7 कर्मचारियों को किया गया निलंबित

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया है कि बालासोर (ओडिशा) में हुए ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे के 7-कर्मचारियों को निलंबित किया गया है जिनमें सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए 3 अधिकारी भी शामिल हैं। बकौल अधिकारी, अगर कर्मचारी सतर्क होते तो दुर्घटना को टाला जा सकता था। इन तीनों अधिकारियों पर गैर-इरादतन हत्या और सुबूत मिटाने का आरोप है।

Load More