ओडिशा ट्रेन हादसे में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

ओडिशा ट्रेन हादसे में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। बालासोर जीआरपी थाने के एएसआई पप्पू कुमार नायक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि हादसे में कम-से-कम 275 लोग मारे गए थे और मामले में रेलवे बोर्ड ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

Load More