ओडिशा ट्रेन हादसे में प. बंगाल के मृतकों के परिजन को राज्य सरकार देगी ₹5-₹5 लाख का मुआवज़ा
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में कम-से-कम 261 लोगों की मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है। उन्होंने हादसे में प. बंगाल के मृतकों के परिजन के लिए ₹5-₹5 लाख जबकि गंभीर रूप से घायलों के लिए ₹1 लाख और मामूली रूप से घायलों के लिए ₹50,000 मुआवज़ा देने की घोषणा की है।