ओडिशा ट्रेन हादसे में सीबीआई ने दर्ज किया केस

सीबीआई ने ओडिशा में 2 जून को हुए ट्रेन हादसे में सरकार के अनुरोध पर केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने बताया कि उसकी टीम बालासोर पहुंच गई है और बालासोर जीआरपी थाने में पहले से दर्ज मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। गौरतलब है कि हादसे में कम-से-कम 275 लोगों की मौत हो गई थी।

Load More