ओडिशा में 15 वर्षीय लड़के ने नाबालिग लड़की के साथ किया रेप
जाजपुर (ओडिशा) में 15 वर्षीय लड़के ने 11 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर रेप किया है। पीड़िता की मां ने बताया कि पीड़िता बीते रविवार को घर के बाहर खेल रही थी तभी लड़का उसे छत पर ले गया और रेप किया। पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है।