ओडिशा में 2 बसों की टक्कर में हुई 12 लोगों की मौत, सीएम ने की ₹3 लाख के मुआवज़े की घोषणा
गंजम (ओडिशा) में रविवार रात निजी बस व सरकारी बस में टक्कर से 4 महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, निजी बस में सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजन के लिए ₹3 लाख के मुआवज़े का एलान किया है।