ओडिशा में एसयूवी से पीछा कर महिला पुलिसकर्मी को तलवार से धमकाने वाले 3 आरोपी अरेस्ट
भुवनेश्वर (ओडिशा) में कार सवार महिला सब-इंस्पेक्टर का एसयूवी से पीछा कर उसे तलवार से धमकाने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर एसयूवी को ज़ब्त कर लिया है। बकौल पुलिस, घटना के समय महिला पुलिसकर्मी नाइट ड्यूटी से घर लौट रही थी व ओवरटेकिंग को लेकर बहस होने के बाद आरोपियों ने उसका पीछा किया था।