ओडिशा में ऐम्बुलेंस के ट्रक से टकराने के बाद घर लौट रहे मरीज़ की हुई मौत, 6 अन्य घायल
बालेश्वर (ओडिशा) में मंगलवार को एक ऐम्बुलेंस के ट्रक से टकराने के बाद अस्पताल से पश्चिम बंगाल में अपने घर लौट रहे किडनी के एक मरीज़ की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, ऐम्बुलेंस में ड्राइवर और मरीज़ के रिश्तेदारों समेत कुल 7 लोग सवार थे। घायलों में 5 की हालत गंभीर है।