ओडिशा में कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में सांप के डसने से 3 नाबालिग विद्यार्थियों की हुई मौत
ओडिशा के केन्दुझर ज़िले में एक कोचिंग सेंटर द्वारा चलाए जा रहे हॉस्टल में सांप के डसने से 2 लड़कियों समेत 3 विद्यार्थियों की मौत हो गई जबकि 1 छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों मृत विद्यार्थियों की पहचान राजा नायक (12), शेहश्री नायक (11) और एलीना नायक (12) के रूप में हुई है।