ओडिशा में गणतंत्र दिवस से पहले शुरू हो जाएंगी 5जी सेवाएं: दूरसंचार मंत्री वैष्णव
दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि अगले वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह से पहले ओडिशा में 5जी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। बकौल वैष्णव, केंद्र ने राज्य में दूरसंचार सेवाओं के लिए ₹5,600 करोड़ मंज़ूर किए हैं। हाल ही में सरकार ने बताया था कि 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50-शहरों में 5जी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।