ओडिशा में चुनाव में मिली हार के बाद पटनायक के करीबी सहयोगी पांडियन ने छोड़ी राजनीति
ओडिशा के विधानसभा चुनाव में बीजेडी को मिली करारी हार के बाद ओडिशा के पूर्व सीएम और बीजेडी सुप्रीमो नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी वीके पांडियन ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है। कई रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा था कि पांडियन, पटनायक के उत्तराधिकारी हो सकते हैं। हालांकि, पटनायक ने कहा कि पांडियन उनके उत्तराधिकारी नहीं हैं।