ओडिशा में टाटा स्टील के प्लांट में स्टीम पाइप फटने से बिगड़ी 19 कर्मचारियों की तबीयत
ओडिशा के ढेंकानाल स्थित टाटा स्टील के प्लांट में मंगलवार को स्टीम पाइप फटने के चलते 19 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। टाटा स्टील ने बताया कि यह हादसा दोपहर 1 बजे निरीक्षण के दौरान हुआ। कर्मचारियों को इलाज के लिए कटक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।