ओडिशा में टोमैटो फ्लू से अब तक 26 बच्चे हुए संक्रमित, सभी की हालत स्थिर

ओडिशा में अब तक 26 बच्चों में संक्रामक बीमारी ‘एचएफएमडी’ (टोमैटो फ्लू) की पुष्टि हुई है। बकौल स्वास्थ्य अधिकारी, सभी बच्चों की हालत स्थिर है। दरअसल, हैंड-फुट एंड माउथ बीमारी (एचएफएमडी) आंत में पाए जाने वाले वायरस के कारण होती है। इसमें बुखार, मुंह में दर्द देने वाले छाले और हाथ-पैर और कमर के निचले हिस्से पर छाले पड़ते हैं।

Load More